मुख्यपृष्ठनए समाचारजालसाजों के आगे सायबर पुलिस बेबस ... पुलिस को नहीं दी गई...

जालसाजों के आगे सायबर पुलिस बेबस … पुलिस को नहीं दी गई है पुख्ता ट्रेनिंग 

फिरोज खान / मुंबई 
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सायबर ठग नए-नए तरिके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि दिनों-दिन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, इसके बावजूद सायबर पुलिस नाकाम नजर आ रही है। ठगे गए लोगों का कहना है ठगी के बाद वे सायबर पुलिस विभाग में शिकायत तो दर्ज करवाते हैं, लेकिन सायबर पुलिस ज्यादातर मामले सुलझा नहीं पाती है। इसकी वजह है कि सायबर पुलिस के पास एक्सपर्ट अफसर नहीं हैं। इन दिनों सायबर ठग वरिष्ठ नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। महाराष्ट्र सायबर पुलिस के मुताबिक, पश्चिम उपनगर में रहनेवाले ६० साल के बुजुर्ग को शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर सायबर ठगों ने उसे २.५६ करोड़ का चूना लगाया। इसके अलावा ठाणे में ७० साल के बुजुर्ग से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर जालसाजों ने २.०८ करोड़ रुपए की आनलाइन ठगी की है।
इतना ही नहीं, सायबर ठग सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को लूट रहे हैं। सायबर ठगों ने दक्षिण मुंबई में रहनेवाले डाक्टर को ७२ हजार रुपए की चपत लगाई है। इस तरह के ऑनलाइन ठगी के सैकड़ों मामले हैं, लेकिन सायबर पुलिस अधिकतर को सुलझा नहीं पाती है। इसकी वजह है कि सायबर पुलिस पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं है। सायबर ठगी के शिकार हुए शिकायतकर्ताओं का कहना है पुलिस केस रजिस्टर्ड तो कर लेती है लेकिन पुलिस सायबर ठगों तक पंहुच नहीं पाती है।

अन्य समाचार