मुख्यपृष्ठनए समाचारडैम-डैम, डिगा डिगा! ... मूसलाधार बारिश ने मिटाई मुंबईकरों की चिंता

डैम-डैम, डिगा डिगा! … मूसलाधार बारिश ने मिटाई मुंबईकरों की चिंता

-भरकर बहने लगीं चार झीलें
-सोमवार से मुंबई में पानी कटौती होगी रद्द
-मुंबई में कल सुबह तक है बारिश का रेड अलर्ट
सामना संवाददाता / मुंबई
पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से मुंबईकरों की साल भर की पानी की चिंता लगभग खत्म हो गई है। जोरदार हुई बारिश के कारण मुंबई को जलापूर्ति करने वाली चार झीलें ओवरफ्लो होकर बहने लगी हैं। इसलिए मुंबई में जारी १० फीसदी पानी की कटौती सोमवार से रद्द करने का पैâसला मनपा ने लिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मुंबई में कल सुबह साढ़े आठ बजे तक रेड अलर्ट की चेतावनी दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई को जलापूर्ति करनेवाले झील क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। परिणामस्वरूप जल भंडार में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में चार झीलें विहार, तुलसी और तानसा के बाद अब मोडक सागर भी लबालब होकर बहने लगा है। कल सुबह छह बजे तक जल भंडारण बढ़कर ६७.८३ फीसदी तक पहुंच गया है। फिलहाल, मोडक सागर झील से १३,३३४ क्यूसेक और तानसा जलाशय से १७,६८० क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। पवई और तुलसी झीलें पहले ही भर चुकी थीं। अब मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाली सात झीलों में से चार पूरी तरह से भर गई हैं। वर्तमान बारिश को देखते हुए शेष तीन झीलें भी अगस्त माह में भरने की संभावना है। परिणामस्वरूप, मुंबईकरों की साल भर की पानी की चिंता दूर हो जाएगी।
झीलों की समग्र स्थिति को देखते हुए मुंबई की जलापूर्ति में मौजूदा १० प्रतिशत पानी की कटौती सोमवार २९ जुलाई २०२४ से वापस ली जा रही है। साथ ही मनपा से ठाणे शहर, भिवंडी और बाहरी शहर के साथ ही ग्राम पंचायतों को पानी की आपूर्ति में १० प्रतिशत की कटौती भी सोमवार २९ जुलाई २०२४ से वापस ली जा रही है।

गर्मी में नीचे तक पहुंच गया था जल स्तर
इस गर्मी में मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली अधिकांश झीलें नीचे तक पहुंच गर्इं। इसलिए मुंबई मनपा ने १० फीसदी पानी कटौती करने का पैâसला किया था। दूसरी तरफ जून महीने में संतोषजनक बारिश नहीं होने के कारण मुंबईकरों को पानी की चिंता सताती रही, लेकिन जुलाई महीने में बारिश ने चिंता दूर कर दिया।

झीलों में जल स्तर
मनपा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, तुलसी, तानसा, विहार और मोडक सागर में जल स्तर १०० प्रतिशत हो चुका है। इसी तरह मध्य वैतरणा में ६३.३२ प्रतिशत, अपर वैतरणा में ३४.१३ प्रतिशत, भातसा में ६४.९ प्रतिशत जल भंडारण हो चुका है।

अन्य समाचार

आया वसंत