मुख्यपृष्ठनए समाचारडेंगू और मलेरिया का खतरा! ...महाराष्ट्र समेत १३ राज्यों को किया गया...

डेंगू और मलेरिया का खतरा! …महाराष्ट्र समेत १३ राज्यों को किया गया अलर्ट

• मौसम विभाग ने दी चेतावनी
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
इस साल तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रहा है तो कुछ प्रदेशों में भीषण गर्मी पड़ रही है और सूरज आग उगल रहा है। दूसरी तरफ तापमान में चल रहा यह उतार-चढ़ाव मलेरिया और डेंगू के लिए पोषक साबित हो रहे हैं और ये सक्रिय भी हो गए हैं। मौसम विभाग के स्वास्थ्य सूचना विभाग ने चेतावनी देते हुए महाराष्ट्र समेत तेरह से ज्यादा राज्यों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन का हमारे स्वास्थ्य पर तत्काल प्रभाव पड़ता है। मच्छरों से लोगों में फैलने वाली बीमारियां दुनियाभर में प्रकोप की बढ़ती संख्या का कारण बन रही हैं। जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और शहरीकरण कुछ प्रमुख जोखिम कारक हैं, जो मच्छरों को नए वातावरण में बेहतर रूप से अनुकूलित करने और भौगोलिक रूप से संक्रमण के जोखिम को पैâलाने की अनुमति देते हैं। इससे हिंदुस्थान भी अछूता नहीं है। मौसम विभाग के स्वास्थ्य सूचना विभाग ने महाराष्ट्र समेत १३ राज्यों को हाल ही अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अब तक चिकित्सा विभाग ने दिया यह अलर्ट दिया था लेकिन अब मौसम विभाग दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने इस सेवा की शुरुआत की है और इस साल का पहला मलेरिया अलर्ट हाल ही में जारी किया गया है।
सक्रिय हैं ये दो वायरस
मौसम विभाग ने राज्यों की सूची जारी कर दी है। इसमें जहां अधिकतम तापमान ३३ से ३९ डिग्री और न्यूनतम तापमान १६ से १९ डिग्री रहता है, वहां दो वायरस प्लाज्मोडियम फाल्सीपोरम और प्लाज्मोडियम विवैक्स के सक्रिय होने का खतरा रहता है। इसे लेकर संबंधित राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इन राज्यों को जारी किया गया अलर्ट
२८ अप्रैल से ४ मई के दौरान महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मध्य प्रदेश, मिजोरम, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

 

अन्य समाचार