मुख्यपृष्ठग्लैमरखतरनाक अवतार

खतरनाक अवतार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में छाई हुई हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई थी, जिसमें वो शानदार स्टंट करती हुई दिखी थीं। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अब वे बहुत जल्द ही एडवेंचर शो `मैन वर्सेस वाइल्ड’ में नजर आ सकती हैं। दरअसल, इस संदर्भ में बेयर ग्रिल्स ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अगर इस शो में प्रियंका आते हैं तो यह सौभाग्य की बात होगी। बेयर ने आगे कहा कि ‘प्रियंका चोपड़ा नंबर १ सेलिब्रिटी हैं पूरी दुनिया इनको प्यार करती है। अगर ये शो में आते हैं तो इनकी लाइफ और जर्नी के बारे में लोग जानना चाहेंगे। अगर ‘देसी गर्ल’ इस शो का हिस्सा बनती हैं तो जाहिर-सी बात है कि प्रियंका का खतरनाक अवतार देखने को मिल सकता है।

अन्य समाचार