मुख्यपृष्ठनए समाचारससुराल नहीं जा रही थी बेटी तो पिता ने मार डाला!

ससुराल नहीं जा रही थी बेटी तो पिता ने मार डाला!

झारखंड के गिरिडीह में हैरान करने वाली घटना घटी है। एक वृद्ध पिता ने अपनी ४० वर्षीय विवाहिता बेटी की हत्या कर दी। यह घटना देवरी थाना इलाके के माहेशियादिघी गांव की है। आरोपी मूल रूप से बिहार के छपरा का रहनेवाला है, जबकि उसकी बेटी का ससुराल उत्तर प्रदेश के देवरिया बताया गया। आरोपी ने बताया कि बार-बार बोलने के बाद भी २० साल से उसकी बेटी ससुराल नहीं जा रही थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ा तो कत्ती से एक-एक कर तीन बार वार किया और बेटी की जान ले ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने पुलिस के समक्ष हत्या करने की बात को स्वीकार कर ली है।

अन्य समाचार