सामना संवाददाता / मुंबई
नई मुंबई से सामने आए यशश्री शिंदे हत्याकांड ने पूरे देश को हिला डाला। उसके साथ हुई इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप दाऊद शेख नाम के एक शख्स पर लगा है, जिसे पीड़िता का बॉयप्रâेंड बताया जा रहा है। इस मामले ने लोगों को श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिला दी है। श्रद्धा की हत्या उसके बॉयप्रâेंड आफताब पूनावाला ने कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के कई टुकड़े करके उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। नई मुंबई में भी यशश्री की हत्या कर उसके शरीर को क्षतविक्षत करके उसे झाड़ियों में फेंक दिया था।
श्रद्धा मुंबई के समीप वसई की रहनेवाली थी और आफताब के संपर्क में आने के बाद उसके साथ दिल्ली चली गई थी। वहां वह आफताब के साथ लिव इन में रह रही थी। वहीं विवाद होने के बाद आफताब ने उसकी हत्या करके उसके शरीर के कई टुकड़े किए थे। हैरानी की बात है कि आफताब को अपनी करतूत पर कोई पछतावा नहीं था। नई मुंबई का मामला भी आफताब से मिलता-जुलता है। बताया जाता है कि दाऊद शेख भी लड़की को पहले से जानता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध की बातें भी कही जा रही हैं। लड़की उस वक्त नाबालिग थी इसलिए पुलिस में शिकायत के बाद दाऊद के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसका बदला दाऊद ने यशश्री की निर्मम हत्या करके लिया। हत्या के बाद दाऊद ने यशश्री के शरीर के कई अंगों को चाकू से बुरी तरह काट डाला था।