मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं ...रोज ३-४ महिलाओं के साथ रेप!...

दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं …रोज ३-४ महिलाओं के साथ रेप! …अब सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं -आतिशी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि रूह को हिला देने वाली वारदात निर्भया के साथ हुई थी। तब हम सबने प्रण लिया था कि दिल्ली में अब किसी बहन-बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे। क्या आज बारह साल बाद दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित हैं तो जवाब मिलता है नहीं। आज भी दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिनकी जिम्मेदारी है सुरक्षा की वो सुरक्षा देने में नाकाम क्यों हैं।
सीएम ने आगे कहा कि रोज तीन चार महिलाओं के साथ रेप की वारदात होती है। दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीजेपी की केंद्र सरकार की है। आज क्या महिलाओं को बीजेपी की केंद्र सरकार सुरक्षा दे पा रही है। क्या महिलाओं को दिल्ली पुलिस हिंसा से बचा पा रही है। आज मैं कहना चाहती हूं कि आप महिलाओं की आवाज दबा नहीं पाओगे। अगर यही रवैया रहा तो दिल्ली की महिलाएं सड़क पर उतरेंगी।

अन्य समाचार