सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सोनाक्षी ने एक्टर जहीर इकबाल संग शादी की है। ये दोनों कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशी-खुशी एंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से ही सोनाक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबरें कई बार आ चुकी हैं। अब सोनाक्षी ने एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने बच्चे से जुड़ा एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, `अभी मैंने सेकंड बेबी डिलिवर किया।’ उनके इस पोस्ट के बाद से ही उनके पैंâस द्वारा अलग-अलग कयास लगाने शुरू हो गए थे। मगर जो लोग सोच रहे हैं कि शादी के ६ महीने बाद सोनाक्षी प्रेग्नेंट हो गई हैं वो जरा रुक जाएं। यहां पर सोनाक्षी के बच्चे की नहीं बिजनेस की बातें हो रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने नेल ब्रांड ‘सोईजी’ के बाद मदर केयर ब्रांड ‘ईजी मॉम’ की शुरुआत की है। हाल ही में सोनाक्षी ने एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने दूसरे बच्चे की बात की। उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके एक प्रोडक्ट की फोटो उन्होंने शेयर करते हुए लोगों को बताया कि उन्होंने ‘सोईजी’ के बाद सेकंड बेबी ‘ईजी मॉम’ डिलिवर किया है। इस पर लोग सोनाक्षी की चुटकी लेने लगे। कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कमेंट किया कि दूसरा बेबी, पहला कब हुआ?