मुख्यपृष्ठसमाचारदेशमुख की भाजपा से करीबी, कांग्रेस से हकालपट्टी!

देशमुख की भाजपा से करीबी, कांग्रेस से हकालपट्टी!

सामना संवाददाता / मुंबई
कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव आशीष देशमुख की पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण छह वर्ष के लिए कांग्रेस से हकालपट्टी कर दी गई है। यह जानकारी कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में दी गई है। पिछले कुछ दिनों से देशमुख की भाजपा से करीबी बढ़ी है। इसके साथ ही लगातार कांग्रेस विरोधी बयान देशमुख दे रहे हैं। पिछले दिनों देशमुख ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके बाद से वे लगातार पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे।

अन्य समाचार