मुख्यपृष्ठग्लैमरदेसी लुक ने लूटा दिल!

देसी लुक ने लूटा दिल!

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। पलक ने बहुत ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म `किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। एक्टिंग के साथ वे सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। इसी बीच साड़ी में उनका देसी स्टनिंग लुक सामने आया है, जहां वे शाइनी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस देसी लुक में उन्होंने अपने फैंस का दिल लूट लिया। दरअसल, बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई के फंक्शन में बीती शाम सितारों का मेला लगा रहा। शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान से लेकर पलक तिवारी ने अपने देसी लुक्स और अदाओं से सगाई के फंक्शन में चार चांद लगा दिए। पलक सेक्सी डीप नेक ब्लाउज और शाइनी साड़ी पहन एक मुस्कान के साथ आलिया की सगाई में कैमरा के लिए पोज करती नजर आर्इं। एक्ट्रेस का देसी लुक सभी को खूब जंच रहा है।

 

अन्य समाचार

पहला कदम