मुख्यपृष्ठविश्वइस्लामिक देश होने के बावजूद मिस्र का बड़ा फैसला...चेहरा ढंककर स्कूल जाने...

इस्लामिक देश होने के बावजूद मिस्र का बड़ा फैसला…चेहरा ढंककर स्कूल जाने पर लगी पाबंदी

हिजाब या नकाब पर लगाया बैन!

एजेंसी / काहिरा 
इस्लामिक देश होने के बावजूद मिस्र ने एक बड़ा पैâसला लिया है। मिस्र सरकार ने स्कूल में बुर्का, हिजाब और नकाब आदि पहनने पर बैन लगा दिया है। सरकार ने ३० सितंबर को अगले सत्र की शुरुआत से स्कूलों में चेहरा ढंकने वाले कपड़ों के पहनने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। मिस्र के शिक्षा मंत्री रेडा हेगाजी ने कहा कि स्कूल में लड़कियों को तय करना है कि वे अपने हेडस्कॉर्फ पहनेंगी या नहीं। वे बाल ढंकने के लिए हेडस्कार्फ पहन सकती हैं, लेकिन वो अपना चेहरा ढंककर स्कूल नहीं आ सकतीं।
दबाव नहीं च्वॉइस  
हेगाजी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अभिभावकों को अपनी बेटी की च्वॉइस के बारे में पता होना चाहिए और यह बिना किसी बाहरी दबाव के बनाया गया होना चाहिए। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि किसी भी प्रकार का हेडस्कॉर्फ जो चेहरे के दिखाई देने की स्थिति का उल्लंघन करता है, स्वीकार्य नहीं है। हेडस्कॉर्फ मंत्रालय और स्थानीय शिक्षा निदेशालय द्वारा चुने गए रंग में होना चाहिए। इससे पहले कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान जैसे मुस्लिम बहुल आबादी वाले कई देश स्कूलों और कॉलेजों में चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। आपको बता दें कि मिस्र में कई वर्षों से स्कूलों में नकाब पहनने को लेकर बहस चल रही है।
निजी संस्थानों में है प्रतिबंध
पूरे मिस्र में कई सार्वजनिक और निजी संस्थान पहले से ही नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। २०१५ में काहिरा विश्वविद्यालय ने अपने कर्मचारियों के लिए नकाब पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे बाद के वर्षों में अपील के बावजूद २०१६ और २०२० में मिस्र की न्यायपालिका द्वारा बरकरार रखा गया।

अन्य समाचार