मुख्यपृष्ठखेलअनहोनी को जो होनी कर दे वो हैं धोनी! सहवाग ने किया...

अनहोनी को जो होनी कर दे वो हैं धोनी! सहवाग ने किया स्वीकार

क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने यह बात साफ कर दी है धोनी की डिक्शनरी में नामुमकिन कुछ भी नहीं है। किसी भी अनहोनी को होनी कर दिखाना धोनी के बाएं हाथ का खेल है। इंटरनेशनल क्रिकेट में इसकी कई मिसालें हैं और आईपीएल में तो लाइन सी लगी है। बीते ८ सालों में ऐसी तमाम तस्वीरें दिखीं, जब धोनी के साथ अनहोनी हुई और उसे उन्होंने होनी में बदला। आईपीएल का इतिहास गवाह है कि इस दौरान धोनी जब भी लड़खड़ाए हैं, संभले जरूर हैं। शायद यही वजह है कि अब वीरेंद्र सहवाग भी ये कह रहे हैं कि ऐसा तो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही कर सकते हैं। बता दें कि धोनी के लिए हर नाकामी के बाद अपनी कामयाबी की स्क्रिप्ट लिखना आसान नहीं था। आईपीएल-२०२३ में तो बिल्कुल भी नहीं, जहां उनके कई सारे मेन प्लेयर इंजर्ड हो चुके थे। गेंदबाजी में उन्होंने ऐसे गेंदबाजों के साथ जंग जारी रखी, जिनके पास कोई तजुर्बा भी नहीं था। लेकिन जैसा कि वीरेंद्र सहवाग कहते हैं- ये सिर्फ धोनी ही कर सकते हैं। सहवाग ने जो ट्वीट किया उसके मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स शानदार टीम है और वो इसलिए क्योंकि इसका कप्तान दमदार है। धोनी ने जो किया वो उनकी लीडरशिप स्किल्स को दर्शाता है। उन्होंने सीमित संसाधनों से बेस्ट निकालकर दिखाया है। ऐसा सिर्फ एमएस धोनी ही कर सकते हैं। इसके चलते ही उन्हें लोगों का इतना प्यार और स्नेह मिलता है।

अन्य समाचार