मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा की कथनी और करनी में अंतर

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

-राष्ट्रीय नेताओं का अपमान करने वालों को मंच पर बैठाया जा रहा है और धार्मिक यात्रा करने वाली महिला जनप्रतिनिधियों को नोटिस दिए जा रहे हैं

सामना संवाददाता / विदिशा

मध्य प्रदेश के विदिशा की भाजपा में इन दिनों बवाल मचा हुआ है। धार्मिक पदयात्रा को लेकर नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा महिला जिला पंचायत अध्यक्ष और विदिशा की महिला नगरपालिका अध्यक्ष और उनके पतियों को नोटिस दिए जाने से राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकार कह रहे हैं कि भाजपा की निर्वाचित महिला पदाधिकारियों को जनहित का मुद्दा उठाने पर नोटिस देना कहां तक सही है? इधर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने अपने बयान में कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष को नोटिस देना कहां तक सही है? यह इनका अंदरूनी मामला है, लेकिन इन्होंने नगरपालिका चुनाव में भी कई लोगों को नोटिस दिए थे। और अब वे पूरे तरीके से भाजपा के कार्यक्रम में दिखाई देते हैं। इससे इनकी कथनी और करनी में अंतर साबित होता है। जिला पंचायत की अध्यक्षा ने एक धार्मिक यात्रा निकालकर अधिकारियों का ध्यान बदहाल सड़क की ओर दिलाया था।
इसलिए उनकी धार्मिक यात्रा का कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भी समर्थन किया था, क्योंकि बालाजी धाम मंदिर हम सब कांग्रेस परिवार के लोग भी जाते हैं। मेहगांव रास्ते के पास गंदगी भरा पानी और बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण अनेक श्रद्धालु गिर जाते हैं। उनके कपड़ों पर कीचड़ लग जाती है और वह शुद्ध होकर मंदिर नहीं जा पा रहे हैं। इसके लिए निकाली धार्मिक यात्रा वाले लोगों को नोटिस कहां तक सही है। अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास कार्य नहीं चाहते। उनका उद्देश्य पूरी तरीके से गलत है। विदिशा शहर की सड़कें बहुत खराब हैं। शहर के लोग बहुत परेशान हैं। उनकी परेशानी को समझा जाए। जनता का ध्यान दूसरे मुद्दे में नहीं लगाकर विकास कार्य पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी विकास के कार्य में हमेशा साथ है। अगर विकास नहीं करते हैं तो उनका हर मोर्चे पर विरोध करेंगे। अवस्थी ने कहा कि मेहगांव बालाजी धाम की बदहाल सड़क अतिशीघ्र बनना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

अन्य समाचार

आया वसंत