मुख्यपृष्ठनए समाचारडॉक्टरों ने हड़ताल कर १२ लोगों को मार डाला

डॉक्टरों ने हड़ताल कर १२ लोगों को मार डाला

-पप्पू यादव ने चिकित्सकों के रवैए पर सवाल उठाए

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने डॉक्टरों के रवैए पर ही सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि किसी भी बेटी का दुष्कर्म और हत्या असहनीय है। पप्पू यादव ने पूछा है कि ‘डॉक्टरों ने हड़ताल कर १२ लोगों को जान से मार डाला! इस नरसंहार का जिम्मेदार कौन?’ इसके साथ ही उन्होंने कुछ और सवाल उठाते हुए पूछा है कि ‘अगर कोलकाता वाले सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर ही शामिल पाए गए तो सारे डॉक्टर उस दुष्कर्म की जिम्मेदारी लेंगे! इसके साथ ही पप्पू यादव ने कुछ और सवाल उठाए और पूछा कि ‘अगर कोलकाता वाले गैंगरेप में डॉक्टर ही शामिल पाए गए तो सारे डॉक्टर उस रेप की जिम्मेदारी लेंगे! जहां भी डॉक्टर बलात्कारी होता है, वहां यही डॉक्टर समाज को सांप क्यों सूंघ जाता है?’ पप्पू यादव ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि ‘किसी भी बेटी का रेप और हत्या असहनीय है। हर बलात्कारी हत्यारे को दो महीने में फांसी हो, पर जिस तरह से डॉक्टर समाज आंदोलन के नाम पर उपचार बंद कर लोगों की जान ले रहा है वह कम बड़ा अपराध है? डॉक्टर बंधुओं इलाज करना आपका धर्म है। न कर अधर्मी बन रहे हो आप! डॉक्टर समाज महापाप से बचे!’

अन्य समाचार

भीड़