मुख्यपृष्ठनए समाचारअजीत पवार और समर्थकों को मंत्री पद की खैरात, कैबिनेट विस्तार में...

अजीत पवार और समर्थकों को मंत्री पद की खैरात, कैबिनेट विस्तार में गद्दार गुट को स्थान नहीं, एकनाथ शिंदे नाराज व हताश

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार के एक साल पूरे होने के बाद अब शिंदे गुट और भाजपा विधायक वैâबिनेट विस्तार की तैयारी में थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायक शिंदे के बिना मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज हैं और भाजपा विधायक मंत्री पद के लिए एड़ीं-चोटी का जोर लगा रहे हैं। राजभवन में कल हुए शपथ ग्रहण समारोह में गद्दार गुट की नाराजगी साफ दिखाई दी।
राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जुलाई महीने में करने की घोषणा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को की थी। इसके कारण भाजपा और शिंदे गुट के विधायक वैâबिनेट में शामिल होने के इच्छुक थे, उन्हें वैâबिनेट विस्तार में जगह मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अचानक हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे शिंदे-फडणवीस गुट के विधायकों के मंत्री पद के मंसूबे पर पानी फिर गया है। यहां तक कि खुद एकनाथ शिंदे भी अपनी नाराजगी अपने चेहरे पर छिपा नहीं पाए। गद्दार गुट के भावी विधायक भी नाराज थे। लेकिन खुलकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर पाने के कारण सभी के चेहरे पर निराशा झलक रही थी।
शिंदे को विज्ञापन पड़ा भारी
कुछ दिन पहले शिंदे ने एक सर्वे का हवाला देते हुए सभी अखबारों में विज्ञापन छपवाया था, जिसका शीर्षक ‘देश में मोदी और महाराष्ट्र में शिंदे’ था। बताया गया कि एकनाथ शिंदे को राज्य के २६.१ फीसदी लोग लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद करते हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को २३.२ फीसदी लोग पसंद करते हैं। शिंदे के पक्ष में दिखाया गया सर्वे देवेंद्र फडणवीस को पसंद नहीं आया, लेकिन फडणवीस ने अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की। इस विज्ञापन के बाद पालघर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिंदे-फडणवीस ने मंच पर कुछ मिनटों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। इसके बाद शिंदे और फडणवीस के बीच पहले जैसा सुसंवाद नजर नहीं आया। अब तो अजीत पवार और उनके समर्थकों को सीधे सत्ता में लेकर राज्य के सत्ता संघर्ष में भाजपा की सरकार को मजबूती देकर एकनाथ शिंदे को शह दिए जाने की चर्चा हर तरफ होने लगी है।

अन्य समाचार

विराट आउट

आपके तारे