मुख्यपृष्ठनए समाचारसीमावर्ती इलाकों में मराठी भाइयों को तकलीफ मत देना, आदित्य ठाकरे का...

सीमावर्ती इलाकों में मराठी भाइयों को तकलीफ मत देना, आदित्य ठाकरे का कांग्रेस सरकार से अनुरोध

सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने कल कर्नाटक में नई सरकार बनने के बाद आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस सरकार के माध्यम से कर्नाटक में एक नई शुरुआत की जा रही है, वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच भी एक नया रिश्ता शुरू होना चाहिए। उन्होंने नई कांग्रेस सरकार से सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी भाइयों को तकलीफ नहीं देने का अनुरोध भी किया।
कर्नाटक में कल मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस के सिद्धारमैया और डी. के. शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद आदित्य ठाकरे ने नई सरकार पर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी भाइयों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें पीड़ित नहीं किया जाना चाहिए और ‘सीमा मुद्दे’ को अच्छे तरीके से हल किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र में १०० प्रतिशत भ्रष्ट सरकार
उन्होंने ‘शिंदे’ सरकार पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ४० प्रतिशत भ्रष्ट भाजपा सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है। उसी प्रकार यहां महाराष्ट्र में शिंदे की अगुवाई वाली १०० प्रतिशत भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भले ही अभी नाले का निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन फिर भी महाराष्ट्र में जो कीचड़ पैâल रहा है उसका क्या? उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार असमंजस की स्थिति में है।

अन्य समाचार