बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को काफी लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश है। साल २०२२ एक्टर के लिए कुछ खास नहीं था। पिछले साल उनकी रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं। अब इसी बीच रणवीर का नाम अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: दि रूल’ से जुड़ रहा है। बहुत जल्द ही बॉलीवुड के सिम्बा, साउथ के `पुष्पा’ के साथ मिलकर डबल धमाका करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रणवीर अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे। रणवीर इस फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभानेवाले हैं। माना जा रहा है अल्लू अर्जुन की ये फिल्म रणवीर के करियर में दोबारा से जान डाल देगी। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक फिल्म ‘पुष्पा: दि रूल’ में रणवीर की एंट्री को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बताते चले कि रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आनेवाली हैं।