मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिडॉ. मुकेश गौतम को मिला सारस्वत सम्मान -२०२३

डॉ. मुकेश गौतम को मिला सारस्वत सम्मान -२०२३

प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता एवं हास्य कवि डॉ. मुकेश गौतम को इस वर्ष का प्रतिष्ठित राजीव सारस्वत सम्मान विगत दिवस नई मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. गौतम को यह सम्मान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। नेरुल, नई मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, केंद्रीय कपास निगम के अध्यक्ष ललित गुप्ता और श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी के अध्यक्ष अरविंद शर्मा राही द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में पांच दशकों से राजभाषा हिंदी प्रचार-प्रसार कार्यों में संलग्न डॉ. उमाकांत बाजपेई और वरिष्ठ शायर देवमणि पांडेय को भी सम्मानित किया गया।

अन्य समाचार