मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्रीनारायण तिवारी को डॉ राम मनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान

श्रीनारायण तिवारी को डॉ राम मनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान

सामना संवाददाता / मुंबई
वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हे युग प्रवर्तक संस्था द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं राजनीतिक जगत की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। श्रीनारायण तिवारी ने मुंबई के कई दैनिकों में विभिन्न महत्पूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्हें खबरों में तीखी धार और समाचार पत्र में नए कलेवर के लिए जाना जाता है।
कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन करेंगे वरिष्ठ पत्रकार अनुराग राममनोहर त्रिपाठी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे पूर्व प्रधानाचार्य और समाजसेवी पं. वंसीधर शर्मा। इस अवसर पर काव्य संध्या एवं पं. दिनेश चंद्र मिश्र (बैसवारी) द्वारा लिखित पुस्तक `अटलविहारी वाजपेयी’ का विमोचन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी को पं. हनुमानप्रसाद तिवारी समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साहित्यसेवी रमेश बहादुर सिंह को बैसवारा गौरव सम्मान, कवि अल्हड़ असरदार को महावीर प्रसाद नेवटिया कविता सम्मान, कुमारी श्रेया भारती प्रकाश सैंदाणे को शारदा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह श्रीराम मंदिर आश्रम हॉल, सेंट मेरी स्कूल के पास, जोगेश्वरी-पूर्व में रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. दिनेश चंद्र मिश्रा (बैसवारी), सहसंयोजक शिवम मिश्र बैसवारी दारा दी गई है।

अन्य समाचार

रहमते नजर

भ्रम