मुख्यपृष्ठनए समाचारपार्टी में खूब पी शराब ... अगले दिन मृत मिला छात्र

पार्टी में खूब पी शराब … अगले दिन मृत मिला छात्र

सामना संवाददाता / मुंबई  
लखनऊ का रहनेवाला  २९ साल का अनुराग जायसवाल मुंबई में रहकर पढ़ाई करता था। बीती रात उसने एक पार्टी में खूब शराब पी, लेकिन अगले दिन वह अपने कमरे में मृत मिला। बताया जाता है कि अनुराग जायसवाल मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज का एक छात्र था और मुंबई में किराए के फ्लैट में रहता था। रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह किराए के फ्लैट पर तीन रूम मेट्स के साथ रहता था। अनुराग के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वो २४ अगस्त की सुबह को करीब ३ बजे अपार्टमेंट में लौटे और सो गए। जब अनुराग सुबह तक नहीं उठा तो रूममेट उसे चेंबूर के एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पार्टी वाले होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि अनुराग ने काफी शराब पी ली थी। उन्होंने कहा कि उसकी हालत को देखते हुए जब कर्मचारियों ने उसे ड्रिंक देने से मना किया तो अनुराग ने दोस्तों के गिलास छीनकर शराब पीना शुरू कर दिया। पुलिस को शक है कि अनुराग की मौत पार्टी के बाद शराब या उसमें मिले जहर से हुई है। सूत्रों के अनुसार, अनुराग २३ अगस्त की रात को नई मुंबई के वाशी में पार्टी  के लिए गया था जहां १०० से ज्यादा छात्र मौजूद थे। उसने पार्टी में शराब पी थी। हमें रैगिंग की कोई सूचना नहीं मिली है। आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और हम आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनके परिजन शव लेने के लिए लखनऊ से मुंबई पहुंच गए हैं। इस बारे में डीसीपी हेमराज राजपूत ने कहा कि मृतक के रूममेट्स और पार्टी में मौजूद लोगों के डीटेल में बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार

एक हैं हम