मुख्यपृष्ठनए समाचारईडी-सीबीआई के दाग चुटकी में मिटाए...वॉशिंग पावडर भाजपा, ‘आप’ के आंदोलन से...

ईडी-सीबीआई के दाग चुटकी में मिटाए…वॉशिंग पावडर भाजपा, ‘आप’ के आंदोलन से सकपकाई सरकार

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र की राजनीति में जिन नेताओं पर कुछ दिनों पहले भाजपा के लोग भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे। उन पर ईडी और सीबीआई के द्वारा जांच की मांग होती रही तो कुछ नेताओं के घर ईडी, सीबीआई ने छापे भी मारे, अब उन्हीं भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल होने के बाद उन पर लगे सभी दाग धुल गए हैं, ऐसा आरोप लगाते हुए ‘आप’ पार्टी ने भाजपा को वॉशिंग पावडर बताते हुए आंदोलन शुरू किया है। शनिवार को अंधेरी के कई इलाकों में यह आंदोलन किया गया। आंदोलनकारियों को पुलिस ने सुबह ही घर से हिरासत में ले लिया था।
‘आप’ पार्टी के वर्सोवा और अंधेरी-पूर्व के तमाम कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए थे। लगभग २०० मोटरसायकल और पोस्टर बैनर के साथ कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सात बंगला से शुरू हुए इस मोर्चे को क्षेत्र में अलग-अलग जगह से होकर लोखंडवाला में समाप्त किया गया। इस बारे में संजय बेड़िया गिरगांवकर ने बताया कि कितना भी भ्रष्टाचार कर लें, भले ही आप पर ईडी, सीबीआई की जांच शुरू हो, लेकिन यदि आप भाजपा में जाते हैं तो आपके सारे दाग धुल जाते हैं। हमने भाजपा की इस गंदी राजनीति के खिलाफ आंदोलन किया।

अन्य समाचार