मुख्यपृष्ठनए समाचार‘ईडी’ सरकार ने किया, एक दिन में ५०० कर्मचारियों का ट्रांसफर!

‘ईडी’ सरकार ने किया, एक दिन में ५०० कर्मचारियों का ट्रांसफर!

सामना संवाददाता / मुंबई
कोरोना काल के बाद सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर का सत्र शुरू हो गया है। गत सोमवार को कृषि, पशुसंवर्धन दुग्ध व्यवसाय विभाग के तकरीबन ५०० से अधिक कर्मचारियों का एक दिन में ट्रांसफर किया गया है। राज्य सरकार के कुल ३२ विभागों में ट्रांसफर को लेकर भागदौड़ शुरू है। असल में वर्तमान सरकार कब गिर जाएगी, इस डर से मंत्री कार्यालय के प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारी सुरक्षित विभाग में बदली करवाने की सेटिंग में जुटे हैं।
सरकार की नीति के अनुसार एक विभाग तीन वर्ष से अधिक सेवा नहीं दे सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों की आम तौर पर अप्रैल और मई महीने में बदली होती है। चूंकि जून महीने से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होता है। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने में आसानी होती है। परंतु कोरोना काल में ट्रांसफर नहीं करने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया था। इसके बाद ट्रांसफर पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिया गया था और अब भारी पैमाने पर बदली की भागदौड़ इन दिनों शुरू है। पिछले दो दिन में नौ से अधिक कर्मचारियों की बदली होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मंत्रियों के पास बदली के आवेदन
संबंधित विभाग के प्रमुख को ट्रांसफर करने का अधिकार है। इसलिए मंत्री कार्यालय में बदली संख्या बड़ी है। वर्तमान में हो रही बदली में अ, ब और क वर्ग के कर्मचारियों की संख्या अधिक है। इस बार बीस प्रतिशत तक बदली होने का दावा कर्मचारी संगठन ने किया है, जिसमें अनुरोध के ट्रांसफर की संख्या अधिक है।
राज्य विभाग की ‘डिमांड’
राज्य सरकार के पास निधि की भारी कमी है। अनेक योजनाओं के लिए देने के लिए पैसे नहीं है। ठेकेदारों का पैसा सरकार पर बकाया है। परंतु ट्रांसफर का दौर चलने के कारण मंत्रियों के कार्यालय में खुशी का माहौल है। राजस्व विभाग में ट्रांसफर के लिए चक्कर मारने की सर्वाधिक संख्या है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी अपने ट्रांसफर के लिए अपने आकाओं के माध्यम से सेटिंग लगा रहे हैं।

अन्य समाचार