मुख्यपृष्ठनए समाचारकारोबारी को ईडी ने किया परेशान ... पत्नी संग कर ली आत्महत्या! 

कारोबारी को ईडी ने किया परेशान … पत्नी संग कर ली आत्महत्या! 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के सीहोर में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आष्टा के शांति नगर में कारोबारी मनोज परमार ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे राहुल गांधी को गुल्लक देकर चर्चा में आए थे। ८ दिन पहले ईडी ने उनके घर पर छापा मारकर संपत्ति सीज कर दी थी। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। कारोबारी की मौत के बाद दिग्विजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। राहुल गांधी को बच्चों ने गुल्लक भेंट की थी, जिसकी वजह से मनोज के घर पर ईडी ने छापा मारा था।
दरअसल, गुल्लक टीम चलाने वाले मनोज परमार अपने निवास पर पत्नी के साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले। ५ दिसंबर को उनके ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी और उनकी चल-अचल संपत्ति को सीज कर दिया था। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आष्टा सिहोर जिला मप्र के मनोज परमार को बिना कारण ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा था। मनोज परमार के बच्चों ने राहुल जी को `भारत जोड़ो यात्रा’ के समय गुल्लक भेंट की थी। मनोज के अनुसार, उस पर रेड इसलिए डाली गई क्योंकि वे कांग्रेस के समर्थक हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने मनोज के लिए वकील की व्यवस्था भी कर दी थी, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मनोज इतना घबराया हुआ था कि उसने व उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मैं इस प्रकरण में ईडी के डायरेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।’

अन्य समाचार

भ्रम