मुख्यपृष्ठनए समाचारलाडली बहन योजना से वोट खरीदने के लिए लटकाया जा रहा चुनाव...

लाडली बहन योजना से वोट खरीदने के लिए लटकाया जा रहा चुनाव … संजय राऊत का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
लाडली बहन योजना के जरिए वोट खरीदने हैं इसीलिए विधानसभा चुनाव को लटकाया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि चुनाव होता है तो महाराष्ट्र से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस तरह का जोरदार हमला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने किया है।
मुंबई में कल मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राऊत ने कहा कि आपकी योजनाएं केवल राजनीतिक लाभ के लिए हैं। ये जनता पर प्रभुत्व जमाने और वोट खरीदने के लिए हैं। सरकारी पैसों से उसके लिए वोट बढ़ाने के तौर पर चुनाव अयोग राजनेताओं का हथियार और कठपुतली बन गया है। देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। जिन संस्थाओं से निष्पक्षता की अपेक्षा थी, अगर वही संस्था प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दबाव में काम करने लगेंगी तो फिर इस देश में संविधान कहां रहा? महाराष्ट्र में दिसंबर में चुनाव हो रहा होगा तो ये सत्ताधारियों को सहूलियत दी जा रही है। महाराष्ट्र की राजनीति में हार से डरनेवालों ने इस तरह का खेल खेला है। झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव हरियाणा के साथ कराने पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन झारखंड चुनाव इसलिए टाल दिया गया, क्योंकि झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ना है। महाराष्ट्र में भी राजनीतिक कारणों से चुनाव नहीं कराया जा रहा है। संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा, मनपा, जिला परिषद, नगरपालिकाओं, पंचायतों किसी का भी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग और सरकार तैयार नहीं हैं। इसका मतलब है कि यह तानाशाही है।
बुरी तरह हारेगी भाजपा
संजय राऊत ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भाजपा की बुरी तरह से हार होगी। महाराष्ट्र में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। इन दोनों राज्यों में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं, क्योंकि वे लाडली बहन योजना के लिए अधिक पैसा देकर उनका वोट खरीदना चाहते हैं। यह संविधान के खिलाफ है। संजय राऊत ने यह भी कहा कि संविधान के खिलाफ काम हो रहा है।
-फडणवीस को कोई गंभीरता से नहीं लेता
संजय राऊत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि लोग उन्हें सुनते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षों से फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति से बहार चले गए हैं। उनका अस्तित्व नहीं बचा है। उनके लोग ही। उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। फडणवीस अब दो उपमुख्यमंत्री में से एक हैं। संजय राऊत ने कहा कि एक इंसान बेईमानी करके आया और वह मुख्यमंत्री बनकर बॉस हो गया। हम सत्ता में आए तो लाडली बहन योजना के पैसे दोगुना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी के खाते में १५ लाख रुपए आएंगे, लेकिन अभी केवल चुनिंदा महिलाओं को १,५०० रुपए दिया जा रहा है।

संजय राऊत ने तंज कसते हुए कहा कि रोजगार नहीं मिल रहा है तो एक ही व्यवसाय है और वह राजनीति है। नरेंद्र मोदी के पास डिग्री नहीं है। उस पर संसद में चर्चा हुई, लेकिन उनके पास देश के सर्वोच्च प्रधानमंत्री पद की नौकरी है। केंद्रीय गृहमंत्री के पास डिग्री नहीं है, फिर भी उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च गृहमंत्री पद की नौकरी मिली है।

 

अन्य समाचार