मुख्यपृष्ठखबरेंलोकतंत्र का गला घोंट रही ईवीएम! ...सांगली में ‘ईवीएम गो बैक' हस्ताक्षर...

लोकतंत्र का गला घोंट रही ईवीएम! …सांगली में ‘ईवीएम गो बैक’ हस्ताक्षर अभियान

सामना संवाददाता / मुंबई
संविधान ने लोगों को ऐसे शासकों को चुनने के लिए वोट देने का अधिकार दिया है, जो नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें और विकास योजनाओं को लागू करें। दुर्भाग्यवश, ईवीएम पर दबाया गया वोट जिसे दिया गया था उसके बजाय किसी अन्य उम्मीदवार को चला जाता है। मशीनों को हैक करके मतदाताओं के वोट चुरा लिए जाते हैं। सांगली जिला कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज पाटील ने मांग की कि आजादी और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली ईवीएम को खत्म किया जाना चाहिए और सभी चुनाव मतपत्र पर होने चाहिए। सांगली कांग्रेस ने ‘ईवीएम गो बैंक’ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर पृथ्वीराज पाटील बोल रहे थे।
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ‘ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत लाखों हस्ताक्षरों वाला एक पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्य चुनाव आयुक्त को दिया जाएगा। प्रदेशभर से ५ लाख हस्ताक्षरों का विवरण दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी ‘ईवीएम गो बैक’ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। सांगली शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज पाटील ने मित्रमंडल चौक मेन रोड सांगली में ‘ईवीएम गो बैक’ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। सभी नेता, कार्यकर्ता, पार्टियां और आम जनता हैरान है कि २० नवंबर और २१ नवंबर को जनता के वोटों में ७६ लाख वोटों की बढ़ोतरी वैâसे हो गई। दुनिया के कई वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि ईवीएम मशीनों को हैक किया जा सकता है। अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी तथा अन्य कई देशों में मतपत्र पर ही मतदान होता है। पहले भारत में मतदान केवल मतपत्र पर ही होता था। अब भी यह संभव है इसलिए महाविकास आघाड़ी समेत तमाम लोग मांग कर रहे हैं कि इस वक्त ईवीएम मशीनों को हटाकर सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं। सांगली में आज हमने ‘ईवीएम गो बैक’ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

अन्य समाचार