मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस ने दिया मराठा, धनगर, आदिवासी समुदाय को धोखा!-कांग्रेस का आरोप

फडणवीस ने दिया मराठा, धनगर, आदिवासी समुदाय को धोखा!-कांग्रेस का आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को खत्म करने के असली खलनायक हैं। मराठा, धनगर, आदिवासी समुदाय और अन्य समुदायों को आरक्षण देने का वादा करके फडणवीस ने इस समुदाय को धोखा दिया है। यह आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया है। केंद्र की भाजपा सरकार ने सचिव पद पर एक विशेष जाति के युवाओं की सीधी भर्ती कर दी। यह भी आरक्षण खत्म करने का ही एक रूप है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और उनके द्वारा दिए गए संविधान का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया है, इसलिए बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस को बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मोदी-शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। शिंदे वही कहते हैं, जो बीजेपी कहती है। मुख्यमंत्री को आरक्षण और राहुल गांधी के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। शिंदे और फडणवीस को आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत और भाजपा के रुख के बारे में पढ़ना चाहिए और बात करनी चाहिए। यह आरोप भी बेहद गलत है कि विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भारत के बारे में जो कहा, उसके वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर आज भी उपलब्ध हैं। नाना पटोले ने यह भी सलाह दी कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को आरक्षण का ठीक से अध्ययन करना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ही आरक्षण का विरोध करती रही है।

अन्य समाचार