मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को फडणवीस ने नष्ट किया ...सिर्फ बदले की...

महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को फडणवीस ने नष्ट किया …सिर्फ बदले की राजनीति! …शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने बोला जोरदार हमला

 

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को देवेन्द्र फडणवीस ने नष्ट कर दिया। फडणवीस ने केवल बदले की राजनीति की है, ऐसी राजनीति पहले किसी ने नहीं की। उन्होंने अपने विरोधियों, दोस्तों के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के नेताओं को भी नहीं छोड़ा, ऐसे शब्दों में शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि फडणवीस की योजना अपने विरोधियों को खत्म करने की है। इस बीच, लोगों को सोचना होगा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को संरक्षित करना है या नहीं, ऐसा भी जाधव ने कहा।
विधायक भास्कर जाधव कल शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन के लिए गए थे। दोपहर की आरती में शामिल हुए। इसके बाद वे मीडिया से बात कर रहे थे। शिर्डी में शिवसैनिकों ने जाधव का स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर सभी पार्टियों के नेता मौजूद रहे। भास्कर जाधव ने कहा कि मैं राजनीति में कभी कटुता नहीं रखता, व्यक्तिगत आलोचना नहीं करता। इसीलिए यहां दर्शन के लिए पार्टी के सभी नेता मेरे साथ हैं। जाधव ने कहा कि यह सभी मेरे पुराने दोस्त हैं भास्कर जाधव ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा कि फडणवीस बोलते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।

अन्य समाचार