मुख्यपृष्ठग्लैमरफैशन का जलवा

फैशन का जलवा

इन दिनों बॉलीवुड में फैशन का मेला लगा हुआ है। यहां एक से बढ़कर एक बॉलीवुड की जोड़ियां रैंप पर वॉक कर अपना जलवा दिखा रही हैं। इन्हीं में एक नाम सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर का भी शामिल है। हाल ही में दोनों को दिल्ली में एफडीसीआई इंडिया कॉउचर वीक २०२३ में देखा गया, जिसमें ये दोनों कमाल के नजर आ रहे थे। रैंप पर दोनों ने अपनी इंटेंस केमिस्ट्री से तहलका मचा दिया। दोनों की केमिस्ट्री देखकर लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस शो के बाद लोग अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी से ज्यादा हॉट, सारा और आदित्य की जोड़ी को मान रहे हैं। सारा और आदित्य ने दिल्ली में डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के कलेक्शन को शोकेस किया, जहां सारा पेस्टल कलर के लहंगे में नजर आईं उनके ड्रेस में एक लंबा सा केप था जो उनके आउटफिट को चार चांद लगा रहा था। अब ये सब देख-सुनकर अनन्या को मिर्ची तो जरूर लगी होगी। हैं ना…!

अन्य समाचार