मुख्यपृष्ठनए समाचारबेटे की प्रेमिका संग बाप फरार! ...दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

बेटे की प्रेमिका संग बाप फरार! …दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

सामना संवाददाता / कानपुर
कानपुर में एक युवती के अपने प्रेमी के पिता से ही प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद पिता अपने बेटे की प्रेमिका को लेकर भगा गया। हालांकि, इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में चकेरी एक २० वर्षीय युवती १३ माह पहले गायब हुई थी। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद किया। औरैया के कंचौसी गांव निवासी अवध (बदलाहुआ नाम) राजमिस्त्री है। वह २०२२ में अपने २२ वर्षीय बेटे के साथ चकेरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने आया था। अवध के बेटे का इलाके की २० वर्षीय युवती से प्रेम संबंध हो गया। थोड़े दिन बाद युवती ने बेटे को छोड़कर उसके पिता से नजदीकियां कर लीं। मार्च २०२२ में अवध अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। युवती के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसके बाद से चकेरी पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से युवती के दिल्ली में होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपी अवध को भी पकड़ लिया। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि युवती मार्च २०२२ से लापता थी, जिसे बरामद करने के साथ आरोपी को भी पकड़ा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

अन्य समाचार