मुख्यपृष्ठनए समाचारबदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी ... यात्रियों में फैली दशहत

बदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी … यात्रियों में फैली दशहत

सामना संवाददाता / मुंबई
बदलापुर में स्टेशन पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्टेशन पर गोली चलने की घटना से सनसनी पैâल गई। पुलिस और दूसरी एजेंसी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अधिकारी भी इस मामले की जांच के लिए बदलापुर स्टेशन पहुंचे हैं। बदलापुर स्टेशन पर फायरिंग की घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। जानकारी में सामने आया है कि बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ वाले समय में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी शाम करीब ६ बजे होम प्लेटफॉर्म पर हुई, शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गोली चलाई। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच जारी है।

अन्य समाचार