मुख्यपृष्ठनए समाचारकुछ लोगों के लिए आग लगाने का अर्थ विकास है ... हिम्मत...

कुछ लोगों के लिए आग लगाने का अर्थ विकास है … हिम्मत है तो मनपा चुनाव कराओ!-आदित्य ठाकरे का जोरदार तंज

सामना संवाददाता / मुंबई
कुछ लोगों को विकास क्या है, यह पता ही नहीं होता। कुछ लोगों के लिए आग लगाने का अर्थ विकास है। हमें हमारे महाराष्ट्र और मुंबई की चिंता है। स्थानीय निकायों यानी मनपा और नपा के चुनाव लटकाए गए हैं इसलिए हमने मुंबई की समस्याओं को सदन के सामने रखा है। हमारा रुख यह है कि मुंबई के कामकाज अच्छे से हो। हर समय हमें फिर गुजरात मॉडल न सुनाएं। थोड़ी भी हिम्मत है तो उसे दिखाते हुए मुंबई मनपा समेत सभी मनपाओं का चुनाव कराओ। इन शब्दों से सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने जोरदार तंज कसा।
मुंबई मनपा में पिछले दो सालों से नगरसेवकों के न होने से शहर में कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित हैं। विधानसभा में ध्यायनाकर्षण प्रस्ताव रखते हुए आदित्य ठाकरे ने मनपा अस्पतालों की विभिन्न समस्याओं समेत अन्य मुद्दों को सदन में उपस्थित किया। मनपा अस्पतालों में कॉन्ट्रैक्ट, शेड्यूल और नए टेंडर संबंधी समस्याओं को आदित्य ठाकरे ने उठाया। सायन अस्पताल में पिछले साल करीब एक लाख आईवी फ्ल्यूइड की बोतलें डोनेशन के माध्यम से लेनी पड़ी।

मेडिकल ऑक्सीजन का टेंडर खत्म हो गया है। उसका अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है। एक्स-रे फिल्म का स्टॉक भी कम है। उसका भी नया टेंडर अभी नहीं जारी किया गया है। यदि जारी भी किया गया होगा तो टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की है। डॉक्टरों का प्रमोशन एक साल से रुका हुआ है, इसलिए बाकी कर्मचारियों की भी पदोन्नति नहीं हो सकी है। इस ओर भी आदित्य ठाकरे ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। सायन की तरह नायर अस्पताल की परिस्थिति विकट है। पिछले दिनों हॉस्टल में आग लग गई थी। आग के कारणों की जांच की गई तो पता चला कि हॉस्टल को फायर एनओसी नहीं थी। फिर पता चला कि वह इमारत इस्तेमाल में ही नहीं लाई गई थी। असंवधैनिक मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले हॉस्टल का उद्घाटन किया गया था। इसे भी आदित्य ठाकरे सदन संज्ञान में लाए। कुछ प्रशासनिक गड़बड़ी हुई तो दुर्भाग्य से वहां के डीन अथवा डॉक्टर पर उंगली उठाई जाती है। यह रुकना चाहिए। डीन पर उंगली उठाने से नहीं चलेगा। सभी को विश्वास में लेना जरूरी है। आप डीन और डॉक्टरों पर कितना प्रशासनिक प्रेशर डालेंगे। इस तरह का सवाल भी आदित्य ठाकरे ने किया।

अन्य समाचार