अभिनेत्री काजोल हमेशा से ही अपने उम्दा अभिनय के लिए जानी जाती हैं। फिल्म में उनका होना ही फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। लेकिन इन दिनों वे अपने बयानों और किसिंग सीन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई ओटीटी पर अपनी डेब्यू वेब सीरीज में काजोल को अपने को-एक्टर्स को किस करते देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। अब इसी सीरीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल किस करती हुई नजर आ रही हैं। हर तरफ यह चर्चा है कि ४८ वर्षीय काजोल ने शो के लिए अपनी नो-किसिंग पॉलिसी तोड़ दी है। वह इस वेब सीरीज में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। काजोल ने शो के दो अलग-अलग एपिसोड में अपने एक्टरों अली खान (प्रेमी) और जिशु सेनगुप्ता (पति) को किस किया है। `द ट्रायल’ में काजोल के जोशीले लिप-लॉक और इंटीमेट सीन सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन ३१ साल लंबे करियर में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन किस से अपने पैंâस को चौंकाया। लेकिन ४८ वर्षीय काजोल ने आखिर `नो किसिंग’ पॉलिसी क्यों तोड़ दी…?