मुख्यपृष्ठनए समाचारउत्तर प्रदेश से : शिवपाल का तंज... पूजा पाल का करियर खत्म

उत्तर प्रदेश से : शिवपाल का तंज… पूजा पाल का करियर खत्म

रोहित माहेश्वरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने निष्कासित विधायक पूजा पाल पर बड़ा हमला बोला है। इटावा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पूजा पाल का हाल भाजपा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जैसा होगा और वे अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी। शिवपाल ने योगी सरकार को झूठा करार देते हुए कहा कि विधानसभा साल में सिर्फ चार दिन चलती है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है। गौरतलब है कि सपा ने पूजा पाल को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाला है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष के बयान पर सपा का निशाना
फतेहपुर के अबूनगर में मंदिर-मकबरे विवाद ने सियासी तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों के जुलूस के बाद तनाव और तोड़-फोड़ की स्थिति बनी। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो शेयर कर हमला बोला। वीडियो में पाल, एसपी अनूप सिंह से कहते दिखे, ‘यह मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है कि आप गोली चलवा देंगे, हिम्मत है तो गोली चलवाइए।’ अखिलेश ने तंज किया कि बीजेपी जिलाध्यक्ष के ‘फूल जैसे शब्दों’ की माला बीजेपी बनाएगी या पुष्पगुच्छ। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की छवि बिगाड़ने की छूट उन्हें कहां से मिली। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव है।
जनता महंगाई से त्रस्त, सरकार बेपरवाह – मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन सरकार पूरी तरह बेपरवाह बनी हुई है। मायावती ने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की अनदेखी कर केवल बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक नीतियों में सुधार किए बिना जनता की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और व्यापार को विविध देशों में पैâलाने पर गंभीरता से काम करना होगा।

अन्य समाचार