मुख्यपृष्ठनए समाचारकिससे रखें सुरक्षा की आस? : आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण ... देश...

किससे रखें सुरक्षा की आस? : आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण … देश में रोजाना रेप की ८६ घटनाएं

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन जब आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा तो फिर महिला सुरक्षा की आशा किससे की जा सकती है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया और लिखा, ‘कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देशभर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं।’
उन्होंने सवाल किया, ‘जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है?’
माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने आरोपियों को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण और कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ क्रूरता का मुद्दा उठाकर भाजपा समेत तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर एक साथ निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी की ममता बनर्जी की सरकार है, वहीं यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है, जबकि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में भाजपा सहयोगी है।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गर्इं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता वैâदियों को जमानत /पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं।’

 

अन्य समाचार