मुख्यपृष्ठनए समाचारअंतरिक्ष स्टेशन में जाएगा गगनयात्री

अंतरिक्ष स्टेशन में जाएगा गगनयात्री

भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में एक अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो की पहली मानव-चालक अंतरिक्ष उड़ान गगनयान मिशन के लिए चुने ४ चालक दल के सदस्यों में से एक अगस्त के बाद आईएसएस में भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा एक संयुक्त अभ्यास होगा, जिसमें इसरो और नासा संयुक्त मिशन पर काम कर रही हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया, `यह इसरो, नासा और नासा की निजी इकाई एक्सिओम स्पेस का एक सहयोगात्मक प्रयास है।’

अन्य समाचार