सामना संवाददाता / मुंबई
रेलवे पुलिस और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद मुंबई की लोकल ट्रेनों में ‘गंदी बात’ यानी महिलाओं के उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बता दें कि पश्चिम रेलवे की चलती लोकल में एक युवक ने २४ साल की युवती से छेड़छाड़ की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, मालाड की रहनेवाली २४ वर्षीया युवती काम के सिलसिले में चर्नी रोड जा रही थी। ट्रेन के ग्रांट रोड स्टेशन पर पहुंचने पर एक शख्स ने युवती से छ़ेडखानी की। इसके बाद वह चलती लोकल से कूदकर भाग गया। इस घटना के बाद पीड़ित युवती ने मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकर ट्रेन में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं दि-प्रतिदिन बढ़ती जी रही है। लेकिन रेल प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।