मुख्यपृष्ठविश्वइश्क में गुम हुए गांग! गत एक महीने से लापता हैं चीन...

इश्क में गुम हुए गांग! गत एक महीने से लापता हैं चीन के विदेश मंत्री

चीन के हैंडसम विदेश मंत्री किन गांग लगभग एक महीने से गायब हैं। वे २५ जून के बाद से नजर नहीं आए हैं। चीन ने शुरुआत में दावा किया था कि गांग बीमार हैं, पर बाद में उसने चुप्पी साध ली। अब आशंका है कि गांग को जिनपिंग ने या तो जानबूझकर गायब करवा दिया है या तो वे जेल में हैं या फिर उन्हें मार दिया गया है। चीन की तानाशाह कम्युनिस्ट सरकार के राज में इस तरह की बातें कोई नई नहीं हैं। वहां सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाता। हाल के दिनों में गांग के इश्क की चर्चा होने लगी थी। गांग को हांगकांग की एक टीवी एंकर फू से इश्क हो गया था, जो अमेरिका की नागरिक बताई जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया में दोनों की नजदीकियों वाली कई तस्वीरें आई थीं। इससे कम्युनिस्ट सरकार की छवि खराब होने का अंदेशा था। चर्चा है कि इसीलिए जिनपिंग के आदेश पर गांग को गुम कर दिया गया।
असल में आसियान शिखर सम्मेलन के कुछ दिन पहले चीन ने मेजबान इंडोनेशिया को बताया कि वह किसी कारण अपने प्रतिनिधि को बदल रहा है। इसके बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष अधिकारी और पूर्व विदेश मंत्री वांग यी को जकार्ता भेजा गया। इसके बाद से ही गांग की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। गांग अगले हफ्ते दक्षिण अप्रâीका में होने वाले ब्रिक्स देशों की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे।वैसे एक चर्चा यह भी है कि चीन में किन गांग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी। उनकी तुलना राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की जाने लगी थी। गांग को अंतिम बार गत २५ जून को दौरे पर आए रूसी, श्रीलंकाई और वियतनामी अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखा गया था।
भरोसा करना मुश्किल
वाशिंगटन में स्टिम्सन सेंटर में चीन प्रोग्राम के डारेक्टर यूं सुन कहते हैं कि अगर कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता बिना किसी स्पष्टीकरण के गायब हो सकता है तो लोगों के लिए किसी भी चीनी नेता या अधिकारी और उनके पदों पर भरोसा करना और भी मुश्किल हो जाता है।
विरोधी हो जाते हैं गायब
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को विरोध की आवाज नापसंद है। ऐसा करने पर लोग सीधा गायब हो जाते हैं। साल २०२१ से नामी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई लापता हैं। उन्होंने चीन के एक पूर्व उप प्रधानमंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। चीन सरकार के आलोचक लोकतंत्र और प्रâीडम ऑफ स्पीच के समर्थक आई वेइवेई नाम के आर्टिस्ट अचानक गायब हो गए। अलीबाबा कंपनी के फाउंडर जैक मा, जिनपिंग की आलोचना करने के बाद तीन साल तक गायब रहे। अब वह चीन के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हैं। इसी कड़ी में अरबपति फिल्म स्टार और पॉप गायिका झाओ वेई २०२१ में हफ्तों तक लापता थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिए गए थे।

अन्य समाचार