मुख्यपृष्ठविश्वनाइजीरिया में नरसंहार  ...बोको हरम ने किया लोगों का जीना हराम ...१००...

नाइजीरिया में नरसंहार  …बोको हरम ने किया लोगों का जीना हराम …१०० से ज्यादा लोगों को उतारा मौत के घाट!

नाइजीरिया में बोको हरम का आतंक बदस्तूर जारी है। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकियों ने कत्लेआम मचा रखा है। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को दावा किया कि आतंकियों ने बाजार, नमाजियों और लोगों के घरों में गोलीबारी की, जिसमें १०० से ज्यादा ग्रामीण मारे गए हैं। घटना रविवार को योबे के तारमुवा परिषद क्षेत्र में हुई है। चरमपंथियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमला ग्रामीणों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना देने के प्रतिशोध में किया गया है।
योबे पुलिस प्रवक्ता डुंगस अब्दुलकरीम के अनुसार, रविवार शाम को ५० से अधिक चरमपंथी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर योबे राज्य के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घुस आए और इमारतों में आग लगाने से पहले गोलीबारी शुरू कर दी।
बोको हरम इस क्षेत्र में इस्लामी कानून या शरिया की अपनी कट्टरपंथी व्याख्या को स्थापित करने के लिए विद्रोह शुरू किया है। बोको हरम तब से अलग-अलग गुटों में बंट गया है, जिसके कारण कम से कम ३५,००० लोगों की प्रत्यक्ष मृत्यु हुई है और २ मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। बता दें कि बोको हरम एक इस्लामी चरमपंथी समूह है, जिसकी स्थापना २००२ में हुई थी। इस समूह ने पिछले १० सालों में हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा है।

अन्य समाचार