मुख्यपृष्ठनए समाचारन्याय दो...नराधमों को फांसी दो...महिलाओं की मांग...अंबरनाथ में राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं...

न्याय दो…नराधमों को फांसी दो…महिलाओं की मांग…अंबरनाथ में राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं का इशारा आंदोलन

सामना संवाददाता / अंबरनाथ

अंबरनाथ के मोतीराम पार्क में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कार्यालय के सामने महिलाओं ने जोरदार इशारा आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया। ‘वंचित हो रही हैं देश की नारी, खुले घूम रहे अत्याचारी’ जैसे नारों के साथ महिलाओं ने शिलफाटा और उरण में महिलाओं के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर किया। महिला शहराध्यक्ष पुनम विनोद शेलार ने राज्य सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सदाशिव पाटील ने कहा कि “लाड़की बहन योजना” के बावजूद महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो रही है। प्रदर्शन में गणेश गायकवाड़, गौतमी सूर्यवंशी, अर्चना पितले, शहनाज शेख सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

अन्य समाचार