मुख्यपृष्ठखबरेंउत्तर भारतीयों को सम्मान दिलाना प्राथमिकता ...कांग्रेस ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा

उत्तर भारतीयों को सम्मान दिलाना प्राथमिकता …कांग्रेस ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा

सामना सवाददाता / मुंबई
मुंबई कांग्रेस द्वारा शुरू की गई उत्तर भारतीय जनसंपर्क यात्रा के दौरान भरत सिंह (प्रवक्ता-महाराष्ट्र प्रदेश, कांग्रेस) ने मंगलवार को विलेपार्ले विधानसभा में उत्तर भारतीयों के घरों में जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना, उसे किस तरह से मदद की जाए इन सब विषय पर चर्चा की। इस मुहिम के तहत भरत सिंह ने मुंबई के लाखों उत्तर भारतीयों के घरों तक पहुंचने का संकल्प लेते हुए उसकी शुरुआत कर दी है। सतत इसी प्रकार पूरे मुंबई में हर विधानसभा में उत्तर भारतीय बाहुल्य क्षेत्र में जाकर समाज की समस्याओं को सुनना और उसके निराकरण के लिए पार्टी के फोरम पर रखना और उत्तर भारतीय समाज को सही सम्मान दिलाना यही उनकी प्राथमिकता है। भरत सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें कोई चुनाव नहीं लड़ना है। उन्हें पार्टी, संगठन और उत्तर भारतीय समाज का काम करना है, इस मुहिम के लिए उन्होंने एक पत्रक बनाया है, जिसे हर उत्तर भारतीय घर में दिया जाएगा। उत्तर भारतीय समाज इस पत्रक को भरकर भरत सिंह को देगा, अगर लोगों को कोई भी समस्या उत्पन्न होगी तो भरत सिंह के सभी सहयोगी उस समस्या को सुलझाने का तुरंत प्रयत्न करेंगे। उत्तर भारतीयों की तरफ से इसका प्रतिसाद बहुत अच्छा मिल रहा है। इस यात्रा में प्रमुख रूप से बिंदु त्रिपाठी, नौशाद, नीलम सिंह, रमेश सिंह, राहुल गुप्ता, आरिफ, छाया माली, किशोर केवट, रमेश मुन्ना, श्याम सुंदर और सैकड़ों की संख्या में उत्तर भारतीय महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

अन्य समाचार