मुख्यपृष्ठसमाचाररिद्धि-सिद्धि वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन ...बेसहारा बुजुर्गो के लिए उम्मीद की नई...

रिद्धि-सिद्धि वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन …बेसहारा बुजुर्गो के लिए उम्मीद की नई किरण

प्रेम यादव / भायंदर
रिद्धि सिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मीरा रोड में संचालित तीन मंजिला वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड के कर-कमलों द्वारा १० जनवरी २०२५ को संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में पूर्व नगरसेवक दौलत गजरे, सरपंच जोल (राजस्थान) सोहन लाल गुर्जर, चार्टर्ड अकाउंटेंट रमेश पांडे और ट्रस्ट के संचालक गोपाल सोलंकी उपस्थित रहे।
प्रकाश गायकवाड ने उद्घाटन समारोह में वृद्धाश्रम के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह वृद्धाश्रम बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान शहर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न पत्रकारों को उनकी सेवाओं के लिए सराहा गया और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
रिद्धि- सिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा में अग्रणी है, जो बच्चों, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों के लिए देशभर में कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के इस सामाजिक कार्य की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। वृद्धाश्रम में ५० से अधिक बुजुर्गों के रहने की उत्तम व्यवस्था की गई है। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बुजुर्गों को एक आरामदायक और सुखद जीवन व्यतीत करने का अवसर मिल सके। चार्टर्ड अकाउंटेंट रमेश पांडे ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह पहल समाज में बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

अन्य समाचार