सामना संवाददाता / ठाणे
ठाणे में गुंडाराज जारी ही है। प्रसूति के लिए इलाज करा रही रोशनी शिंदे के पेट में लात-घूंसे मारकर अमानवीय ढंग से पिटाई करनेवाली शिंदे गुट की लेडीज गैंग आजाद है। रोशनी के बाद अब तेरा नंबर है, ऐसी धमकी शिंदे गुट की नम्रता भोसले-जाधव ने युवती सेना की कोपरी-पाचपाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र की पदाधिकारी स्मिता आंगरे को दी है। स्मिता की शिकायत दर्ज करने से स्थानीय पुुलिस ने इनकार कर दिया है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। हमारे परिवार पर कभी भी हो सकता है हमला
स्मिता आंगरे कल ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह के यहां पहुंची। नम्रता भोसले द्वारा दी गई धमकी के कारण मैं और मेरा परिवार काफी तनाव में हैं। हम पर कभी भी हमला हो सकता है। इसलिए इस प्रकरण में आप तत्काल हस्तक्षेप करें और हमें न्याय दिलाएं, ऐसी मांग स्मिता ने शिकायत करते हुए की है।
महिला आयोग की ठाणे पुलिस को नोटिस
युवती सेना की कार्यकर्ता रोशनी शिंदे की शिंदे गुट की महिलाओं द्वारा लात-घूंसे से की गई पिटाई को राज्य के महिला आयोग ने गंभीरता से लिया। इस मामले में आयोग ने ठाणे पुलिस आयुक्त को नोटिस भी भेजी थी। इस संदर्भ में कोई भी कार्रवाई नहीं की, इसकी रिपोर्ट प्रत्यक्ष उपस्थित होकर पेश करने का निर्देश आयोग ने दिया था।
शिंदे गुट की महिलाओं द्वारा रोशनी शिंदे की पिटाई से पूरे देश में शिंदे गुट की निंदा की जा रही है। गर्भाशय का उपचार करा रही रोशनी के पेट में लात-घूंसे मारकर उन्हें मां बनने से रोकने का प्रयास किया गया। ‘ईडी’ सरकार के अत्याचार के खिलाफ ठाणे में एक विशाल जन विरोध मोर्चा आयोजित किया गया था। आखिरकार, महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और ठाणे पुलिस से रिपोर्ट मांगी।
एनसी दर्ज
रोशनी शिंदे की पिटाई के बाद भी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर पूरे देश में ठाणे पुलिस की आलोचना हुई थी। आखिरकार, बुधवार देर रात को कासरवडवली पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य जानकारी के आधार पर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोशनी को जमानत मिल गई
शिंदे ग्रुप की महिला गिरोह द्वारा पिटाई के बाद रोशनी के खिलाफ कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन ठाणे कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट के निर्णय से शिंदे गुट का बुर्का फट गया है।