मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिविश्व जागृति मिशन द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व का आयोजन

विश्व जागृति मिशन द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व का आयोजन

सामना संवाददाता / ठाणे

विश्व जागृति मिशन के संस्थापक विश्वविख्यात संत परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज का आगमन धर्मनगरी ठाणे में मिशन के काजूपाड़ा आश्रम पर रविवार 7 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे हो रहा है। गुरुपूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम दर्शन पादुका पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। आप सभी से निवेदन है कि सपरिवार पधारकर दर्शन और महाप्रसाद का लाभ ले। निवेदक मिशन के प्रमुख एस. एस. अग्रवाल तथा कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए घनश्याम मिश्र से उनके मोबाइल नंबर 9969260304 से प्राप्त की जा सकती है।

अन्य समाचार

आसरा

समाधान