मुख्यपृष्ठनए समाचारलटकी है हॉकर पॉलिसी ...८ जनवरी को मनपा का होगा घेराव

लटकी है हॉकर पॉलिसी …८ जनवरी को मनपा का होगा घेराव

– फेरीवाले निकालेंगे मोर्चा
सामना संवाददाता / मुंबई
पिछले कई वर्षों से ठप पड़ी हॉकर पॉलिसी के कारण फेरीवालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप, फेरीवालों के संगठन आक्रामक हो गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने ८ जनवरी को मुंबई मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकालकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यह मोर्चा महाराष्ट्र हॉकर्स फेडरेशन के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
मनपा हॉकर पॉलिसी लागू किए बिना ही फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। फेरीवालों के संगठन ने आरोप लगाया है कि हर दिन हॉकरों का सामान जब्त किया जा रहा है। सामान का ऑडिट नहीं किया जाता है। जुर्माना भरने के बाद जब्त किए गए आधे से अधिक सामान गायब हो जाते हैं। हॉकरों को धमकाकर हफ्ता देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस दैनिक कार्रवाई के कारण फेरीवालों को परेशानी हो रही है। फेरीवालों का कहना है कि इस कार्रवाई के कारण उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसलिए महाराष्ट्र हॉकर फेडरेशन ने मनपा से हॉकर पॉलिसी लागू करने की मांग की है।
ये हैं मांगें
स्ट्रीट वेंडर्स आजीविका अधिनियम की धारा ३८ के अंतर्गत अंतिम योजना की घोषणा शहर विक्रेता समिति के परामर्श के बाद की जानी चाहिए। स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट २०१४ को लागू किया जाना चाहिए।

अन्य समाचार