मुख्यपृष्ठनए समाचारहेयर डाई से सूज गया सिर!

हेयर डाई से सूज गया सिर!

पुरुष हो या महिला, कोई भी सिर पर सफेद बाल नहीं देखना चाहता। लोग अपने बालों को काला बनाने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय खोजते हैं। इंग्लैंड के शख्स को भी अपने सफेद बाल बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। इस वजह से उसने सिर पर काला डाई लगाया। उसे लगा था कि डाई लगाने से बाल काले हो जाएंगे और सफेद बाल छुप जाएं। वैसे तो हुआ भी ऐसा, मगर उसका जो साइड इफेक्ट देखने को मिला। उसकी उम्मीद उस शख्स को नहीं थी।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, लैंकशायर के ब्लैकबर्न में रहने वाले २७ साल के रायन ब्रिग्स पिछले महीने, २७ जुलाई को अपनी मां के घर गए थे। उनके कुछ-कुछ बाल सफेद हो गए थे। इस वजह से उनकी मां ने उन्हें एक हेयर डाई बालों में लगाने के लिए दिया। उन्होंने पहले उस डाई का पैच टेस्ट नहीं किया, यानी बाल के छोटे हिस्से में लगाकर टेस्ट नहीं किया और सीधे पूरे बालों में लगा लिया।
उन्हें सिर में जलन सी महसूस हो रही थी। उन्हें लगा कि ये नॉर्मल बात है। उन्होंने रात में सिर पर डाई लगाया। जब अगली सुबह उठकर उन्होंने शीशा देखा तो हैरान रह गए। वो इसलिए, क्योंकि उनके बालों के नीचे और माथे पर अजीब निशान पड़ गए थे और उनका सिर सूज गया था। उन्होंने उसे इग्नोर किया और काम पर चले गए, पर धीरे-धीरे उनका सिर सूजने लगा और देखते ही देखते गुब्बारे की तरह फूल गया। उस दिन ऑफिस से उन्हें घर भेज दिया गया, क्योंकि उनकी तबीयत खराब लग रही थी। फिर वो अस्पताल गए, पर डॉक्टर ने कहा कि ये साइड इफेक्ट होगा, अगर अगले दिन भी रहे तो वो दोबारा आएं।
जब वो अगले दिन उठे तो उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। सिर फूल चुका था। वो एक आंख से देख भी नहीं पा रहे थे। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और फिर जांच से पता चला कि उन्हें हेयर डाई से रिएक्शन हुआ है। ये केमिकल हेयर डाई में आसानी से मिलता है। उन्हें अस्पताल में १३ घंटे बिताने पड़े और फिर उनकी तकलीफ को कम करने के लिए अगले ५ दिनों तक उन्हें हर दिन २५ टैबलेट खाने के लिए दी गई। उन्हें लगा था कि जब वो सोकर उठेंगे तो उनकी सूजन जा चुकी होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। अब उनका चेहरा नॉर्मल हो गया है और उन्होंने तय किया कि वो दोबारा हेयर डाई नहीं लगाएंगे।

अन्य समाचार