मुख्यपृष्ठग्लैमर`दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी'

`दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी’

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार दिल से तो हिंदुस्थानी हैं ही लेकिन अब तो वे कागजी तौर पर भी भारतीय बन चुके हैं। १५ अगस्त के मौके पर उन्हें यह खुशखबरी मिली, जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट शेयर कर दी है। उन्होंने डॉक्युमेंट की तस्वीर शेयर करके पैंâस को ये खुशखबरी दे दी है। बता दें कि अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता था। अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। साथ ही फैंस को बता दिया है कि वह भारतीय नागरिक बन गए हैं। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- `दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिंद।’ फैंस ने भी एक्टर को ढेर सारी बधाईयां दी हैं। अक्षय ने २०१९ में एक इवेंट में बताया था कि वह जल्द ही इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे और अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट आ गया है और वह भारतीय नागरिक बन गए हैं।

अन्य समाचार

पहला कदम