मुख्यपृष्ठखेलआदिल पर दिल!

आदिल पर दिल!

पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी को लेकर कुछ पैंâस चाहते हैं कि दोनों एक-दूसरे से शादी कर लें। वहीं अब सानिया का नाम मोहम्मद शमी की बजाय दुबई के अरबपति आदिल साजन के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि सानिया और आदिल साजन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा और आदिल साजन के अफेयर की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आदिल साजन सिर्फ सानिया मिर्जा के करीबी नहीं हैं, बल्कि वे सानिया के एक्स-हसबैंड और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के भी खास हैं। वहीं सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि आदिल साजन ने ही दुबई स्थित सानिया मिर्जा के आलीशान बंगले को डिजाइन किया था, जिसकी उन्होंने खुद भी काफी तारीफ की थी। अब दोनों के रिश्ते को लेकर अफेयर की खबर सामने आई है। आदिल साजन की बात करें तो वह अपने पिता की फेमस कंपनी डेन्यूब होम में ग्रुप मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। खबरों के अनुसार, आदिल की कुल संपत्ति १६०० करोड़ रुपए है। कमाई के मामले में वे बड़े-बड़े बिजनेसमैन को भी टक्कर देने में सक्षम हैं।

अन्य समाचार