मुख्यपृष्ठनए समाचारइतिहास रच रहा हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र! ...सात लाख मरीजों ने...

इतिहास रच रहा हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र! …सात लाख मरीजों ने लिया लाभ

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा द्वारा शुरू किए गए ‘हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र’ नित नया इतिहास रच रहा है। इसी क्रम में इसका लाभ लेनेवाले मरीजों की संख्या सात लाख से अधिक पहुंच गई है। इससे साफ है कि मुंबईकरों की स्वास्थ्य सेवा में मनपा द्वारा लाई गई यह योजना काफी लोकाभिमुख है।
उल्लेखनीय है कि १७ नवंबर, २०२२ को मनपा ने हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया था। फिलहाल, योजना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। शहर में अब तक १५१ स्थानों पर इस स्वास्थ्य केंद्र को शुरू किया गया है। इस योजना के शुरू होने के बाद ३० नवंबर, २०२२ को शुरुआत में एक लाख लाभार्थी पहुंचे थे। उसके बाद ७ जनवरी, २०२३ को दो लाख, ३ फरवरी, २०२३ को दो लाख, २२ फरवरी, २०२३ को चार लाख और ६ मार्च, २०२३ को पांच लाख तक पहुंच गई। इसी तरह एक अप्रैल, २०२३ को यह संख्या ६ लाख के पार हो गई, जबकि केवल २१ दिनों में यानी २२ अप्रैल, २०२३ तक एक लाख अन्य लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाया। इस तरह स्वास्थ्य केंद्र में अब तक ७ लाख २ हजार २५२ मरीज इलाज करा चुके हैं। इन सभी का नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच और इलाज किया गया है। इसी तरह पॉलिक्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर में दंत चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, त्वचा विशेषज्ञ की उपचार सुविधाओं से २८ हजार १२२ रोगी लाभान्वित हुए हैं। इस योजना के माध्यम से ६ लाख ७४ हजार १३० रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच और दवा के साथ-साथ ब्लड जांच की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा एक्स-रे, सोनोग्राफी आदि परीक्षणों के लिए पैनल आधारित डायग्नोस्टिक केंद्रों के माध्यम से संबंधित चिकित्सा सेवाएं मुंबई मनपा की दरों पर प्रदान की जा रही हैं।

अन्य समाचार