सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में होर्डिंग गिरने की दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जान-माल की हानि को रोकने के लिए मनपा जल्द ही सख्त नियम लाएगी और सड़कों, पुलों और फुटपाथों पर किसी भी तरह की होर्डिंग पर प्रतिबंध लगाएगी। वीडियो या ध्यान खींचने वाली तस्वीरों से वाहन चालकों का ध्यान भटकने से भी दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए मनपा प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह सख्त निर्णय लिया जाएगा।
१३ मई को मुंबई में आए भारी तूफान के दौरान घाटकोपर छेड़ानगर में हुई होर्डिंग घटना में १७ लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा ५० से ज्यादा लोग घायल हो गए. इससे मुंबई में खतरनाक होर्डिंग्स का मामला सामने आया है। इस पृष्ठभूमि में मनपा ने मुंबई के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि होर्डिंग का आकार ४०±४० फीट के बराबर होना चाहिए और कोई भी होर्डिंग इससे बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सड़क यातायात में बाधा डालनी वाली और दुर्घटनाओं को न्योता देने वाले होर्डिंग्स को भी अब स्थायी रूप से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मनपा प्रशासन की ओर से कहा गया कि इसके लिए तैयार की जाने वाली पॉलिसी में सख्त नियम बनाए जाएंगे। वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे समेत मुंबई की छोटी सड़कों पर सड़क की दोनों ओर बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगी लटकी रहती हैं। कई बार ये होर्डिंग्स लटके रहते हैं और वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। इसके अलावा यह क्षेत्र विकृत होते हैं।
ट्रेनों पर फिल्मों वाले पोस्टर पर प्रतिबंध
मुंबई में प्रमुख सड़कों पर छोटे पुलों और सड़कों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगई गई हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी होर्डिंग पर भी रोक लगेगी। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट बिजनेस में निजी कंपनियों की टैक्सियों पर भी फिल्मों वाले विज्ञापन लगाए जाते हैं, इस पर भी रोक लगेगी।