मुख्यपृष्ठनए समाचारबस्तियों, बाढ़ से होकर बेघर ...भेड़िए बन रहे नरभक्षी!

बस्तियों, बाढ़ से होकर बेघर …भेड़िए बन रहे नरभक्षी!

यूपी के बहराइच में कुछ सालों में भेड़ियों का आतंक बढ़ा है। उनके शिकार बच्चे और इंसान हो रहे हैं। इन हमलों के पीछे कई कारण हैं। पर्यावरण और वन्य पर्यावरण से जुड़े लोगों का मानना है कि जंगल कम हो गए हैं और उनको खाने के लिए शिकार नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनका बिहेवियर बदल रहा है। पहले वो इंसानी बस्तियों से दूर रहते थे। अब इंसानी बस्तियां पैâल रही हैं और उनके रहने की जगह के करीब पहुंच गई हैं, जिससे भेड़िये इंसानों पर ही हमले करने लगे हैं। वे नरभक्षी बन गए हैं।
वन विभाग से जुड़े अफसरों और विशेषज्ञों का कहना है कि इस इलाके में घाघरा नदी बहती है। उसमें बाढ़ आने से भेड़ियों को अपना नेचुरल आवास छोड़कर बस्तियों के करीब आना पड़ा है। आमतौर पर भेड़िए नदी के पास ही रहते हैं ताकि उन्हें प्राकृतिक तौर पर खाना और पानी मिल सके। बाढ़ आने से उन्हें अपना घर छोड़कर जब भागना पड़ा तो उनके सामने खाने और पानी दोनों का संकट होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर छह के आस-पास भेड़ियों का समूह एकसाथ रहता है। वे हमले साथ मिलकर ही करते हैं। चूंकि शायद उनके लिए वनों में खाना मिलना आसान नहीं है तो उन्होंने ये समझ लिया कि अगर वो इंसानी बच्चों पर हमला करेंगे तो ये उनके लिए आसान रहेगा।

अन्य समाचार